मेरठ, मार्च 26 -- रोहटा थाना क्षेत्र के डूंगर गांव में मंगलवार शाम खेत पर चकरोड़ पर नाली बनाने के विरोध करने पर पूर्व प्रधान और भाजपा नेता बलराज डूंगर के भाई गजराज सिंह पुत्र महाराज सिंह पर पड़ोसी सगे भाइयों अजयवीर और शिवजी पुत्र महेन्द्र ने साथियों के साथ मिलकर गाली गलौज कर मारपीट कर दी। आरोप है कि एक आरोपी ने फायरिंग भी की थी। पूर्व प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने भाइयों समेत चार के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया हैँ। घटना की जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.