बागपत, मार्च 16 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के काठा गांव में पूर्व प्रधान के पति सतवीर सिंह उर्फ बिल्लू के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने गांव के आरोपित व्यक्ति व उसके दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित सतवीर सिंह उर्फ बिल्लू ने पुलिस को बताया कि वह गत 13 मार्च की शाम करीब 5.50 बजे गांव में प्रदीप के घर पर बैठा हुआ था। आरोप है कि गांव के ओमपाल ने अपने दो बेटे प्रवीण व सन्नी के साथ मिलकर वहां पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की। शोर शराबा होने पर काफी ग्रामीण वहां पहुंच गए। इस दौरान आरोपियों ने गोलियों से भूनकर हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दहशत जदा सतबीर सिंह ने बताया कि किसी भी दिन आरोपी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.