बागपत, मार्च 22 -- दाहा। दोघट कस्बे के धूम सिंह फार्म हाउस में 10 मार्च की रात्रि ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर की गई बहावड़ी की पूर्व प्रधान के पति की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं 25 हजार के इनामी आरोपी को हरियाणा पुलिस ने दो दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दोघट कस्बे के धूम सिंह फार्म हाउस में 10 मार्च को सतेंद्र की बेटी नेहा की बरात मुजफ्फरनगर जनपद के थाना फुगाना के गांव बहावड़ी से आई थी। रात्रि करीब एक बजे शादी में बिचौलिया एवं बहावड़ी की पूर्व प्रधान बबली के पति विवेक उर्फ विक्की की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें मृतक की पत्नी बबली ने रजत, प्रिंस तथा प्रिंस की मां सुनीता, ताऊ लोकेंद्र को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि रजत को भीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.