हमीरपुर, अप्रैल 21 -- भरुआ सुमेरपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में विवाह संपन्न होने के बाद अधिकारियों की उदासीनता के चलते शादी अनुदान की धनराशि नहीं मिल पाने के बाद पूर्व प्रधान ने ग्रामीण के सहयोग से 50 हजार की धनराशि एकत्र करके कन्या के पिता को भेंट की है। मवईजार के पूर्व प्रधान महेशचंद्र शिवहरे ने बताया कि गांव निवासी सूरज प्रसाद की पुत्री मुस्कान का विवाह महोबा जनपद के पनवाड़ी ब्लाक के भलवारा गांव निवासी कल्पित कुमार खरे के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पीजी कॉलेज कुछेछा में गत 18 मार्च को संपन्न कराई गई थी। प्रशासनिक उदासीनता के चलते एक माह गुजर जाने के बाद लाभार्थी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की अनुदान राशि नहीं प्राप्त हुई है। इस पर पूर्व प्रधान महेशचंद्र शिवहरे और ग्रामीणों ने धनराशि एकत्र करके युवती के पिता को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.