गोंडा, फरवरी 28 -- कटरा बाजार। बीरपुर ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान को जिला प्रशासन द्वारा गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर किए जाने के कार्यवाही को कमिश्नर ने निरस्त करते हुए उनकी अपील स्वीकार कर ली है। साथ ही डीएम को इस मामले में पुन: सुनवाई करने का निर्देश दिया है। इससे पूर्व प्रधान के परिजनों और समर्थकों में खुशी देखी गई। नगर पंचायत कटरा के बोधापुरवा वीरपुर निवासी अर्जुन प्रसाद गोस्वामी को डीएम ने बीते नवंबर में जिला बदर करने का आदेश दिया था। तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के अनुसार उन पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे जिसके क्रम में अर्जुन गोस्वामी के विरुद्ध मुनादी कराकर जिला बदर की कार्यवाही करते हुए चार माह की अवधि के लिए जनपद की सीमा से बाहर किया गया था। अर्जुन प्रसाद गोस्वामी पूर्व में ग्राम पंचायत बीरपुर के ग्राम प्रधान रह चुके ...