हापुड़, जनवरी 28 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अटूटा में 23 दिसंबर की दोपहर को हुई मारपीट, पथराव व अवैध हथियार लहराने के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर तमंचा व कारतूस बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने अल्लीपुर मुगलपुर मार्ग से गांव उपैड़ा की ओर जाने वाले रास्ते से आरोपी वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने 23 दिसंबर की दोपहर बिजली का तार टूटने का विरोध करने पर गांव निवासी पीतम सिंह व उनकी पुत्रवधू पिंकी के साथ गाली गलौज कर मारपीट की थी। आरोप था कि आरोपियों ने उनके घर पर ईंट व पत्थरों से पथराव भी किया था। घटना के समय आरोपी वीरेंद्र के हाथ में एक अवैध हथियार भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.