पूर्व प्रधान को खौलते गर्म पानी में डाला, हालत गंभीर
आजमगढ़, मई 19 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लेडुवावर गांव में रविवार की रात दबंगों ने पूर्व प्रधान को मारने-पीटने के बाद खौलते पानी में डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जल गया। जौनपुर जनपद में उनका उपचार चल रहा है, हालत गंभीर बनी हुई है। सरायमीर थाना क्षेत्र के लेडुआवर गांव निवासी पूर्व प्रधान वीरेंद्र सोनकर रविवार की रात गांव में ही शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस दौरान गांव के ही तीन-चार लोगों से विवाद हो गया। चावल के लिए रखा बड़ा भगौने के गर्म पानी मे वीरेंद्र को डाल दिया। जिससे वीरेंद्र का चेहरा सहित अन्य शरीर झुलस गया। आस-पास के लोगों ने बचाव किया। पूर्व प्रधान को जौनपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गय है। परिजन ने इस मामले में चार के खिलाफ तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.