पूर्व प्रधान के हत्यारोपी प्रिंस ने पिस्टल कराई बरामद
बागपत, जून 5 -- दाहा। दोघट कस्बे में दो माह पूर्व शामली के बहावड़ी गांव से आई बरात में बहावड़ी निवासी पूर्व प्रधान की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें एक आरोपी को भीड़ ने वहीं दबोचकर पुलिस को सौंप दिया था। पूर्व प्रधान बबली ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में दूसरे आरोपी प्रिंस हरियाणा में किसी मामले में जेल चला गया। जिसे पुलिस ने रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की है। आरोपी प्रिंस ने बताया कि विक्की की हत्या कर अपने पिता की हत्या का बदला लिया है। दोघट कस्बे के धूमसिंह फार्म हाउस पर 10 मार्च को सतेंद्र की बेटी की बरात शामली के बहावड़ी गांव से आई थी। जिसमें शादी में बिचौलिया बहावड़ी की पूर्व प्रधान बबली का पति विक्की उर्फ विवेक भी परिवार के साथ आया हुआ था। विक्की की मंडप में उस समय ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.