पूर्व प्रधान के भाई की हत्या में मुकदमा
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 14 -- फर्रुखाबाद। पूर्व प्रधान के भाई की हत्या में गांव के ही एक ग्रामीण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है । पुलिस उसे पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर छापे मार रही है। मेरापुर थाने के ढर्राशादी नगर गांव निवासी विनोद कुमार शुक्रवार को अपने घर से गए थे । शनिवार की सुबह उनका शव घर के बाहर पड़ा पाया गया था । इस पर घर वालों ने हत्या का आरोप लगाया था । पुलिस ने पोस्टमार्ट के बाद इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। मृतक की पत्नी ममता ने बताया कि 12 जून की शाम लगभग चार बजे गांव का राजीव उर्फ नन्हे उनके घर आया था। आरोप है कि वह विनोद कुमार को अपने साथ ले गया और बैठकर शराब पिलाई। रात करीब नौ बजे विनोद कुमार घर वापस आ गए। रात 12 बजे विनोद कुमार को वह घर से आकर ले गया । जब वह वापस नहीं आए तो मैं सो गई। सुबह पांच बजे पशुओं को चारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.