पूर्व प्रधान के भाई की हत्या कर शव घर के बाहर फेंका
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 13 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मेरापुर क्षेत्र के ढर्रा शादीनगर गांव में शुक्रवार रात पूर्व प्रधान के भाई की हत्या कर शव घर के बाहर फेंक दिया गया। शनिवार सुबह घर के बाहर रक्तरंजित शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि घरवालों का आरोप है कि वे रात में खेत पर लगे नलकूप पर सोने गए थे। हत्यारे हत्या करने के बाद उनके शव को घर के बाहर फेंक कर भाग निकले। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि ढर्रा शादीनगर गांव निवासी 55 वर्षीय विनोद कुमार उर्फ शिवमोहन दीक्षित शुक्रवार रात घर से अपने नलकूप की ओर गए थे। शनिवार सुबह उनका रक्तरंजित शव घर के बाहर करौंदे के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी राजेश त्रिवेदी मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.