हरिद्वार, दिसम्बर 1 -- दो मजदूरों को रोककर उनके साथ पूर्व प्रधान के भतीजे व अन्य लोगों ने गाली गलौज और लाठी डंडों से मारपीट कर दी। नामजद आरोपी तमंचा लहराकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बहादराबाद थाना क्षेत्र के बढ़ेडी राजपूतान गांव निवासी सुल्तान ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बीती 26 नवंबर की शाम को वो और उसका पड़ोसी शकील शाम के समय मजदूरी कर अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही दोनों गुड लक ढाबे के पास पहुंचे तो रास्ते में ही गांव के पिंटू, चुन्नू, निक्की, सन्नी और विक्की ने उनका रास्ता रोककर उन्हें पकड़ लिया। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नियत से लाठी डंडों और लोहे की रॉड से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.