बागपत, मार्च 24 -- बागपत। हिम्मतपुर सूजती गांव में पूर्व प्रधान के बेटे ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता सुबह मृतक की ताई के घर आने पर चला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस जांच में जुटी है। हिम्मतपुर सूजती गांव में पूर्व प्रधान स्व. धर्मवीर सिंह का बेटा 36 वर्षीय कुलदीप उर्फ बिट्टू मां बालेश के साथ रहता था। कुलदीप का बड़ा भाई संदीप यूपी पुलिस में है, जबकि भाभी डिंपल भी यूपी पुलिस में बुलंदशहर में तैनात है। परिजनों ने बताया रविवार को कुलदीप घर पर अकेला था। उसकी मां रिश्तेदारी में निरपुड़ा गांव गई थी। सोमवार सुबह करीब नौ बजे कुलदीप की ताई कृष्णा उसे खाना देने पहुंची तो दरवाजा नहीं खुला। आवाज देने पर जवाब नहीं मिला तो चचेरे भाई विपिन ने धक्का मारकर गेट खोला। कुलदीप का शव खून ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.