जौनपुर, फरवरी 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सराय दुर्गादास गांव में पूर्व प्रधान के घर में घुसकर महिलाओं और बच्चियों से मारपीट और फायरिंग के आरोप में मंगलवार को पुलिस ने दोनों पक्ष से दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। क्षेत्र के सराय दुर्गादास गांव के पूर्व प्रधान राय विजय सिंह की पत्नी सीमा सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोग जबरन उनके घर में घुस आए। उस समय घर पर केवल महिलाएं और छोटी बच्चियां मौजूद थीं। आरोप है कि घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट की गई। किसी तरह परिजनों ने दरवाजा बंद कर खुद को सुरक्षित किया। इस दौरान एक आरोपी संतोष मिश्र उर्फ बादल को मौके पर पकड़ लिया गया। जबकि दरवाजे के बाहर मौजूद अन्य लोगों ने पिस्टल से फायरिंग की। घटना स्थल से दो खोखा एक बाइक बरामद हुई। सीमा सिंह की तहरीर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.