कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने 'टॉप-10 भूमि विवादों का 'मौके पर समाधान' अभियान को तेजी पकड़ा दी है। मंगलवार को सिराथू के सैनी में कैंप लगाया। इस दौरान पूर्व में निस्तारित शिकायतों का स्थलीय सत्यापन भी किया। शिविर में आठ लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। डीएम ने एसडीएम व सीओ को संयुक्त रूप से शिकायतों के निस्तारण की जिम्मेदारी सौंपी है। डीएम को कैम्प में प्राथमिक विद्यालय सैनी के प्राधनाध्यापक ने बताया कि स्कूल के पास ही ग्राम समाज की भूमि है, जिसे खेल के मैदान के रूप में विकसित किया जा सकता है। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को भूमि का सीमांकन कराकर संबंधित अधिकारी से समन्वय कर खेल के मैदान के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- ग्राम चौपाल में एसडीएम ने सुनीं समस्याएं जिस पर उप जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्या...