हापुड़, फरवरी 25 -- बुखार से पीडि़त चल रहे पूर्व प्रधान के आकस्मिक निधन से परिवार में कोहराम और गांव में मातम पसर गया। सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ के पूर्व प्रधान रिजवान कलुवा का मंगलवार की देर शाम को आकस्मिक निधन हो गया, जिससे परिवार में कोहराम मचने के साथ ही हर तरफ मातम पसर गया। रोजा इफ्तार और तरावीह की नमाज संपन्न होने के बाद महिला बच्चों समेत हजारों ग्रामीणों की भीड़ शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंच गई। बुधवार की सुबह दिवंगत का शव कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया, जहां हजारों की भीड़ अंतिम विदाई के दौरान मौजूद रही। ग्राम प्रधान एकता समिति के अध्यक्ष छोटे खां ने बताया कि उनके अनुज रिजवान कलुवा को तीन दिन पहले बुखार होने पर निजी चिकित्सक से दवा दिलाई जा रही थी, परंतु मंगलवार की शाम को सीने में अचानक दर्द होने से तबियत बिगडऩ...