आगरा, मार्च 7 -- ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कादरगंज खाम के मजरा नगला तिलक के पूर्व प्रधान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। लोगों ने पूर्व प्रधान के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। कादरगंज खाम ग्राम पंचायत पूर्व प्रधान समाजसेवी 55 वर्षीय कुमर सेन की अचानक शुक्रवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। उनके निधन की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। राजनेता और स्थानीय लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। कादरगंज घाट शव का अंतिम संस्कार किया गया। शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों में पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव, पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान, जिला पंचायत सदस्य अभय प्रताप, शाहरूख राज, समाजसेवी अब्दुल हफीज गांधी, वीके यादव, प्रांजल यादव, पवन सिंह यादव, धारा सिंह समेत अन्य लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.