प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 23 -- मानधाता/वैशपुर, हिंसं। पूर्व प्रधान को मायके बुलाकर उसकी हत्या करने के बाद शव नहर में फेंकने की वारदात की मुख्य आरोपी उसकी प्रेमिका को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। सह आरोपी प्रेमिका का भाई और उसका दोस्त पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। मानधाता थाना क्षेत्र के मिश्रपुर मुस्तर्का गांव निवासी 50 वर्षीय पूर्व प्रधान गुलहसन उर्फ मुन्ना 18 मार्च को बाइक से प्रयागराज जाने की बात कहकर घर से निकला था। दूसरे दिन वापस नहीं लौटा तो बेटे मो. आमिर ने गुमशुदगी दर्ज कराई। छानबीन के दौरान गांव की ही एक महिला से बातचीत के सबूत मिले तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। प्रेमिका के बयान के बाद पुलिस ने इलाके के सुमेरपुर गांव के पास से पूर्व प्रधान का शव बोरी में बरामद किया। पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार किया तो हत्या का खुलासा हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.