बागपत, फरवरी 12 -- बागपत। सूरजपुर महनवा अंडरपास के नजदीक गुरुवार दोपहर पूर्व प्रधान की पुत्रवधु का नग्न अवस्था में पड़ा शव मिला। मृतका के गले पर चोट के निशान मिले है। आशंका जताई जा रही है कि अधेड़ महिला की रेप के बाद हत्या की गई है। वहीं, घटना का पता चलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंच गई। सीओ बागपत ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और कोतवाली पुलिस को घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का मायका खेकड़ा क्षेत्र के सांकरौद गांव में है। महिला के ससुर 20 साल पहले गांव के प्रधान रह चुके है। बताया जाता है कि बुधवार सुबह महिला अपने परिजनों से मिलने के लिए मायके गई थी। शाम करीब पांच बजे वह वहां से वापस ससुराल के लिए चली थी, लेकिन देररात तक भी वह घर नहीं पहुंची थी। उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.