कौशाम्बी, मार्च 28 -- पिपरी के फरीदपुर (औधन) गांव के पूर्व प्रधान की शुक्रवार की देर रात गोशाला में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने कनपटी में सटाकर गोली मारी है। शनिवार सुबह जानकारी होने पर हड़कंप मचा। पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ने परिजनों से पूछताछ करने के बाद घटना के खुलासे के लिए तीन टीम गठित की है। फरीदपुर (औधन) निवासी बादाम सिंह (50) पुत्र शिवराम सिंह पूर्व प्रधान थे। बादाम सिंह फरीदपुर गांव के बाहर यमुना नदी किनारे करीब डेढ़ बीघा में गोशाला का निर्माण करा रहे थे। गुरुवार को वह गोशाला पहुंचे थे, इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। बादाम सिंह के साथ गोशाला में काम करने वाला बुधराम ही साथ में था। शुक्रवार की रात करीब दो बजे गोशाला में चारपाई पर सो रहे बादाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.