कौशाम्बी, मार्च 29 -- पूर्व प्रधान बादाम सिंह की हत्या से नाराज ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के बाद गांव के बाहर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। मृतका की पत्नी को शस्त्र लाइसेंस व सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मी की मांग की गई। अधिकारियों के आश्वासन पर परिजन माने। इसके बाद अंतिम संस्कार हुआ। पिपरी के फरीदपुर (औधन) गांव के पूर्व प्रधान बादाम सिंह को गांव के बाहर बन रहे गोशाला में शुक्रवार की रात गोली मार दी गई थी। पूर्व प्रधान की मौत हो गई थी। उनके साथ गांव का ही बुधराम था, लेकिन भोर तक उसने हत्या की सूचना नहीं दी। शनिवार की सुबह गांव के अयोध्यी ने खेत जाते समय इसकी जानकारी गांव वालों को दी थी। हत्याकांड के बाद से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूर्व प्...