सीतापुर, मार्च 17 -- सीतापुर, संवाददाता। रेउसा इलाके में मंगलवार को एक हिस्ट्रीशीटर पूर्व प्रधान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई । मृतक की शिनाख्त मानपुर निवासी रामजीवन उर्फ बुचऊ के रूप में हुई है, जो पूर्व प्रधान होने के साथ-साथ कई आपराधिक मामलों में नामजद था। उसके खिलाफ लूट और चोरी जैसे कई मामले दर्ज थे और वह रेउसा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था। परिजनों के अनुसार, रामजीवन सोमवार को यह कहकर घर से निकला था कि वह पेशी पर जा रहा है, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। मंगलवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित उसके ही खेत में एक पेड़ से उसका शव फंदे से लटकता हुआ मिला। घटनास्थल के पास ही उसकी बाइक भी खड़ी मिली, जिससे मामला और भी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।शव को फंदे से लटकता देख स्थानीय लोगों में सनसनी फै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.