पूर्व प्रधान का पुत्र छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार
मुजफ्फर नगर, मई 11 -- मीरापुर। कैथोडा गांव निवासी एक महिला ने पूर्व प्रधान के पुत्र पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी प्रधान पुत्र को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एक महिला ने मीरापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि कैथोडा गांव निवासी सलीम पुत्र मुजफ्फर इकबाल आये दिन उसका पीछा करता है। जब वह उसका विरोध करती है तो आरोपी जान से मारने की धमकी देता है। महिला के अनुसार आरोपी के डर से उसने अपने खेतों पर जाना भी बंद कर दिया है। रविवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.