गंगापार, अप्रैल 10 -- शुक्रवार सुबह विकास खंड जसरा अंतर्गत ग्राम गड़ैया कला के पूर्व प्रधान 87 वर्षीय राम सजीवन केसरी का बीमारी के बाद निधन हो गया। केसरी हमेशा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निकट रहे। बताया गया कि ग्राम प्रधान राम सजीवन केसरी रामलीला के कलाकार भी थे। वे आदर्श रामलीला कमेटी गडै़या जारी बाजार का लंबे समय तक प्रबंधन करते रहे और रामलीला में दशरथ के अलावा और कई महत्वपूर्ण पात्रों के रूप में अभिनय करते रहे। वे राजा शंकरगढ़ के रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन करते रहे जिसमें हजारों लोगों की भीड़ जुटती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.