गोरखपुर, अप्रैल 24 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड भरोहिया के ग्राम सभा गोपालापुर के पूर्व प्रधान एवं भाजपा बूथ अध्यक्ष कमलेश यादव 56 वर्ष का गुरुवार तड़के करीब चार बजे ब्रेन हेमरेज के चलते मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनका अंतिम संस्कार राप्ती नदी के बघलोट घाट पर किया गया, जहां भाजपा के झंडे में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। वह अपने पीछे पत्नी तीन पुत्र एवं भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पूरे गांव और क्षेत्र में लोग उनके निधन से शोकाकुल हैं। अंतिम संस्कार के दौरान विकास कैम्पियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह,विकास खंड भरोहिया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा, विधायक पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.