भदोही, मार्च 24 -- भदोही, संवाददाता। क्षेत्र के मकनपुर गांव में सोमवार देर रात अपने घर पर अधेड़ झुलसा मिला। उधर, पुलिस ने 54 वर्षीय पीड़ित राजबली यादव के बयान पर सगे भाई, पूर्व प्रधान और उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी हिरासत में हैं। उक्त गांव निवासी 54 वर्षीय राजबली यादव का सगे भाई से सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। पीड़ित राजबली ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात वह अपने कमरे में सोए थे। देर रात लघुशंका महसूस होने पर उठे। इस दौरान पीछे से आकर भाई और भतीजे ने मुंह दबा दिया। जब तक वह कुछ समझ पाते आरोपियों ने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। उनकी चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। इलाज के लिए शहर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.