पूर्व प्रधान और पत्नी ने की मारपीट, केस दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 16 -- उदयपुर। इलाके के पूरे मना सिंह (रेहुआ लालगंज) निवासी रिंकू देवी पत्नी रमेश सरोज की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही पूर्व प्रधान अमरनाथ पाल और पत्नी प्रभावती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि शुक्रवार सुबह नौ बजे करीब रमेश बाहर गए थे। पीड़िता घर पर थी। आरोपी आए और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौच करने लगे। मना किया तो आरोपियों ने लाठी डंडे से पीड़िता के साथ बेटी, बेटे को भी जख्मी कर दिया। शोर मचाने पर लोग दौड़े तो आरोपी जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकले। यह भी पढ़ें- दंपति से मारपीट,रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.