पूर्व प्रधानाध्यापक के पुत्र की शाहजहांपुर में मौत से मचा कोहराम
हरदोई, सितम्बर 5 -- मल्लावां (हरदोई), संवाददाता। कैंचीधाम दर्शन के लिए जा रहे मामा-भांजे की शनिवार सुबह शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा करीब छह बजे भेदपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर हुआ। दोनों बाइक से जा रहे थे। तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। मल्लावां क्षेत्र के नेवादा राघौपुर निवासी पूर्व प्रधान अध्यापक विजय शंकर अवस्थी के छोटे पुत्र मोहित अवस्थी शुक्रवार दोपहर बाइक से कैंचीधाम के लिए निकले थे। यह भी पढ़ें- कैंचीधाम जा रहे मामा-भांजे को बस ने कुचला, दोनों की मौत रास्ते में वह अपनी बहन के घर रुक गए। शनिवार तड़के वह शाहजहांपुर के सेहरामऊ क्षेत्र के कनेंग गांव निवासी अपने भांजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.