जौनपुर, मई 10 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तराव गांव के मूल निवासी और श्री गणेश राय इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य शम्भू रतन सिंह का शुक्रवार रात 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र और विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। शम्भू रतन सिंह वर्ष 1958 में अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता के रूप में विद्यालय से जुड़े थे। उन्होंने एक जुलाई 1983 को प्रधानाचार्य पद का कार्यभार संभाला और 30 जून 1996 को सेवानिवृत्त हुए। उनका शैक्षणिक कार्यकाल अनुकरणीय रहा। शनिवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को विद्यालय परिसर में लाया गया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। यह भी पढ़ें- र्व प्रधानाचार्य शम्भूरतन सिंह का निधन, दी गई श्रद्धांजलि इस मौके पर प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.