जौनपुर, मई 9 -- चंदवक(जौनपुर) हिन्दुस्तान संवाद । श्री गणेश राय इंटर कॉलेज डोभी के पूर्व प्रधानाचार्य शम्भू रतन सिंह बाबा का 91 वर्ष की आयु में शुक्रवार रात निधन हो गया। वह कॉलेज में 1958 में अंग्रेजी के प्रवक्ता पद पर नियुक्ति हुए थे। 1983 से 1996 तक वे विद्यालय के प्रधानाचार्य रहे। इस दौरान प्रबंध समिति के सहयोग से विद्यालय के नवनिर्माण में विशेष योगदान दिया। विद्यालय भव्य स्वरूप में प्रतिस्थापित हुआ। विशिष्ट प्रशानिक गुण के कारण विद्यालय जनपद में विशिष्ट स्थान रखता था। शनिवार सुबह पार्थिव शरीर विद्यालय परिसर पहुंचने पर विद्यालय के प्रबंधक प्रो. प्रवीण कुमार सिंह, प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंद्र नारायण सिंह, राज नारायण सिंह, अम्बिका सिंह, प्रवक्ता शोभनाथ,विनय कुमार सिंह, अवधेश कुमार सिंह, हरेंद्र कुमार सिंह सहि...