पूर्व प्रधानाचार्य के बेटे का एयर फोर्स में चयन
बदायूं, जून 3 -- त्र के गांव मरौरी निवासी पूर्व प्रधानाचार्य जितेंद्र पाल सिंह चौहान के छोटे बेटे यश प्रताप सिंह का चयन इंडियन एयर फोर्स की टेक्निकल लाइन में हुआ है। यश प्रताप सिंह ने इस परीक्षा में 246 वां स्थान प्राप्त किया है। यह उनके परिवार के लिए गौरव का क्षण है। बड़े बेटे को कुछ वर्ष पूर्व इंडिया पोस्ट डिपार्टमेंट में नौकरी मिली थी। उनकी बेटी ने एमएससी की डिग्री हासिल की है। जितेंद्र ने अपने तीनों बच्चों को नवोदय विद्यालय में शिक्षा दिलाई थी, जहां से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.