जौनपुर, जनवरी 9 -- बरईपार। क्षेत्र के सर्वोदय इण्टर कालेज शाहपुर के पूर्व प्रधानाचार्य शाहपुर गांव निवासी 86 वर्षीय राजपति यादव का गुरुवार की शाम हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में मौजूद रहे। वह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए। बड़ा पुत्र सुनील यादव सेना में सेवा देने के बाद वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं, दूसरा पुत्र सुशील यादव दिल्ली में एक कंपनी में सॉफ़्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। शोक व्यक्त करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, पूर्व प्रधान लालता यादव, सत्यप्रकाश यादव, धर्मेंद्र यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। गेहूं चोरी का आरोपी गिरफ्तार जलालपुर। थाना क्षेत्र के नहोरा डीह गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.