पूर्णिया, अप्रैल 11 -- हरदा, एक संवाददाता। हरदा क्षेत्र के विद्यालय एवं महाविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मोरार जी देसाई की पुण्यतिथि मनायी गई। इस मौके पर पी एस डी कॉलेज हरदा के प्रधानाचार्य डॉ शिव कुमार पार्वती मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदा के प्रधानाध्यापक शमीम अख्तर, पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार, विवेक कुमार, मध्य विद्यालय उफरैल के राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत प्रधानाध्यापिका अर्चना, मध्य विद्यालय बैगना के प्रधानाध्यापक दिनेश पासवान ,पूर्णिमा, शंकर कुमार, चंदन कुमार, मनोज कुमार ,प्रो डॉ अजय कुमार आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मोरार जी देसाई के तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवनी पर विस्तार से चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...