पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी का शहादत दिवस मनाया गया
बोकारो, मई 21 -- बोकारो जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल के भोजुडीह स्थित आवासीय कार्यालय में गुरुवार को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। सभा को संबोधित करते हुए देवाशीष मंडल ने कहा कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश कठिन दौर से गुजर रहा था। ऐसे समय में देश को स्थिरता देने के लिए राजीव गांधी को प्रधानमंत्री बनाया गया। बाद में हुए आम चुनाव में देशवासियों ने उन पर भरोसा जताते हुए भारी जनसमर्थन दिया और वे प्रधानमंत्री बने। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया नमन उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के नेतृत्व में देश को विकासशील राष्ट्र के रूप में आगे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.