पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की जयंती पर विचार गोष्ठी
मुजफ्फर नगर, जून 26 -- मुजफ्फरनगर पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की 95वीं जयंती पर वीपी सिंह विचार मंच द्वारा शहर के आर्य समाज मंदिर में एक यज्ञ और विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपूत महासभा के जिलाध्यक्ष ठाकुर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने की।इस अवसर पर आंदोलनकारी मास्टर विजय सिंह ने कहा कि वीपी सिंह सामाजिक न्याय के प्रखर प्रहरी थे, जिन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए देश में मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू कर पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाया। राजेंद्र पुंडीर ने कहा कि वर्तमान नेताओं को गरीबों, वंचितों और दलितों के लिए वीपी सिंह की तरह ही ईमानदारी से काम करना चाहिए। यह भी पढ़ें- जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह इस दौरान सुखरामपाल कश्यप, जल सिंह फौजी और सुरेंद्र शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.