नई दिल्ली, जून 23 -- सिनेमा और पॉलिटिशियन का हमेशा से गहरा कनेक्शन रहा है। एक वो समय था जब जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी देश के एक्टर्स के साथ सिनेमा को आगे बढ़ाने की बातें करते थे। समय के साथ पॉलिटिशियन की नई जनरेशन में भी सिनेमा और म्यूजिक के लिए प्यार दिखा। देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी तो इंडियन पॉप म्यूजिक को इतना पसंद करते थे कि उन्होंने एक दफा एक सिंगर को लेटर लिखकर भेज दिया था। ये सिंगर थीं अलीशा चिनॉय।राजीव गांधी से मुलाकात अलीशा चिनॉय को अपनी मधुर आवाज और पॉप म्यूजिक में अपने योगदान के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस ने मेड इन इंडिया समेत कई यादगार गाने गाए हैं। लेकिन ये बात कम ही लोग जानते हैं कि एक बार राजीव गांधी ने इस पॉप सिंगर को अपने हाथ का लिखा हुआ थैंक्यू लेटर भेजा था। अलीशा चिनॉय ने हाल में एक पोस्ट शेयर कर ब...