पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया
देहरादून, अगस्त 20 -- नेताजी संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। एमडीडीए कॉम्प्लेक्स, गांधी रोड स्थित राजीव गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल और प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि देश में पनप रहे आतंकवाद को पूरी तरह समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येक व्यक्ति खुशहाल रहे और राष्ट्र सदैव प्रगति की ओर अग्रसर रहे, यही राजीव जी की सोच थी। इस दौरान प्रदीप कुकरेती, पारस यादव, गुलाम मुस्तफा, इलियास कुरैशी, सुशील विरमानी, दानिश नूर, जय बिष्ट, अतुल शर्मा, विनोद असवाल और विपुल नौटियाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महेशपुर प्रखंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.