बहराइच, अगस्त 21 -- बाबागंज, संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती गुरुवार को मनाई गई। डॉ.एएम सिद्दीकी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि राजीव गांधी ने देश के विकास और आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। युवाओं, को शिक्षा, तकनीकी विकास और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल कीं। बद्री सिंह ने उनके विचारों और देश के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। रसूल खान, शाकिर कुरैशी, रामदीन गौतम, मुलायम एडवोकेट, संदीप यादव, अब्दुल कलाम, मोहम्मद आलम, चांद सिद्दीकी, गुड्डू हलवाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: कांग्रेसियों ने मनायी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की ...