शामली, मई 21 -- शामली। कांग्रेस कमैटी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को शहर के एसटी तिराहा स्थित एकता पार्क में एकत्रित होकर पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व राजीव गांधी की 35वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी द्वारा शहर के एसटी तिराहा स्थित एकता पार्क में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा से पूर्व कांग्रेसियों ने सहारनपुर कोर्डिनेटर ओमप्रकाश शर्मा के साथ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश शर्मा ने स्व राजीव गांधी को देश में पंचायती राज के सशक्तीकरण से लेकर युवा शक्ति को 18 साल की उम्र में मताधिकार देने के लिए याद किया। यह ...