जहानाबाद, मई 21 -- कुर्था, निज संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि कुर्था में मनाई गई। प्रखंड कार्यालय कुर्था में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस के नेताओं ने उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राम विनय सिंह ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मो कैफ, शिव शंकर यादव, सुनील कुशवाहा, मो असलम अंसारी, वकील कुमार, पुण्य देव यादव आदि कार्यकत्र्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- कांग्रेसियों ने 35 वीं पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को किया याद यह भी पढ़ें- पूर्णिया : पुण्यतिथि पर याद आए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी यह भी पढ़ें- संचार क्रांति के जनक थे पूर्व पीएम राजीव गांधी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...