पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर SC में अब तक चल रहा था केस, अब मिली क्लीन चिट; क्या मामला?
नई दिल्ली, जुलाई 29 -- देश के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिल गई है। बता दें कि पूर्व PM मनमोहन सिंह का दिसंबर 2024 में निधन हो गया था। हालांकि कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में उन पर मुकदमा जारी था। अब सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को 2015 के स्पेशल सीबीआई कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री को आरोपी के रूप में समन भेजा गया था। देश के मुख्य न्यायधीश जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने सुनवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा दाखिल की गई क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ट्रॉयल कोर्ट द्वारा सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट खारिज कर मनमोहन सिंह को समन भेजने के फैसले को कानूनन गलत ठहराया। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.