पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
चतरा, सितम्बर 26 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कार्यालय, चतरा में पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमित कुमार एवं एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष हर्षित चित्रांश ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदार सार्वजनिक सेवा, आर्थिक नीतियों एवं देश के विकास में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनील सिंह, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सत्यम भारद्वाज, नगर अध्यक्ष संतोष केशरी, दिलीप कुमार गुप्ता, एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.