इटावा औरैया, अप्रैल 5 -- इटावा, संवाददाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के नेताओं ने बाबू जगजीवन राम के चित्र पर माल्यार्पण करके उनके कार्यों का स्मरण किया। जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि बाबू जगजीवनराम की गिनती भारतीय राजनीति के शिखर पुरुषों में अग्रणी पंक्ति में होती रही है। उनके संसदीय जीवन अभूतपूर्व रहा है। शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने कहा कि उन्होेने दलितों मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए जीवन भर काम किया और संघर्ष किया। इस मौके पर कोमल सिंह कुशवाहा, करण सिंह राजपूत, रणवीर सिंह यादव, बलबीर सिंह कठेरिया, कुशल पाल सिंह, सचिन शंखबार, सरवर अली, प्रदीप द्विवेदी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.