अंबेडकर नगर, अप्रैल 6 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री जैसे अनेक पदों पर सरकार में रह चुके बाबू जगजीवन राम की जयंती भीटी तहसील के सेहरा जलालपुर स्थित जनता कल्याण संस्थान परिसर में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी दयराम दुबे ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा परिषद जिलाध्यक्ष एवं जनता इंटर कालेज महरुआ के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने कहा कि बाबू जगजीवन राम के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक बेसिक शिक्षा परिषद दुख हरन प्रजापति ने किया। विशिष्ट अतिथि शेष कुमार सिंह रहे। संस्थान के अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं शाल भेट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में चयनित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.