हापुड़, मई 29 -- शुक्रवार को तहसील चौराहे पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर राष्ट्रीय लोकदल के नेता शकील फारूकी एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्प वर्षा करते हुए चौधरी चरण सिंह को किसान हितैषी नेता बताया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह अमर रहें के नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें। यह भी पढ़ें- पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- रा...