बदायूं, दिसम्बर 24 -- बिल्सी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मंगलवार को क्षेत्र के गांव नगला जाटान में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन गांव निवासी राजेंद्र जाखड़ के आवास पर किया गया। जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग एकत्र हुए। इस अवसर पर वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें किसानों, मजदूरों और शोषित वर्गों की आवाज बताया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में ग्रामीण भारत के विकास और किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। इस मौके पर राय सिंह चौधरी, बलबीर सिंह, सतीश शर्मा, रामनिवास शर्मा, मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.