इटावा औरैया, अप्रैल 17 -- इटावा, संवाददाता। चंबल संग्रहालय परिवार के तत्वावधान में लुहिया गांव में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की 100वीं जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के समाजवादी दर्शन, सादगी भरे जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। लुहिया गांव स्वतंत्रता संग्राम और समाजवादी आंदोलन का ऐतिहासिक गवाह रहा है। चंद्रशेखर का इस गांव से गहरा नाता था और वे कई बार यहां आए थे। चंबल संग्रहालय के निदेशक चन्द्रोदय सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री को स्मरण करते हुए कहा, चंद्रशेखर जी का लुहिया से आत्मीय रिश्ता था। वे यहां कई आए थे। यह भी पढ़ें- राजद ने पूर्व पीएम चंद्रशेखर की जयंती मनाई वे गांव की चौपाल पर बैठकर किसानों-मजदूरों से सीधा संवाद करते थे। उनकी सादगी और बे...