बलिया, अक्टूबर 5 -- BJP Rajya Sabha Candidate: पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र तथा तीन बार के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को भाजपा ने इसबार टिकट नहीं दिया है। सोमवार को भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशियों की जारी सूची में नीरज शेखर को जगह नहीं मिली है। चंद्रशेखर के निधन के बाद वर्ष 2007 में हुए लोकसभा के उपचुनाव में नीरज सपा के टिकट पर चुनाव जीतकर सांसद बने थे। वर्ष 2009 के लोकसभा आम चुनाव में सपा ने फिर से उन्हें मैदान में उतारा और नीरज दोबारा लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए। 2014 की मोदी लहर में सपा प्रत्याशी नीरज शेखर को भाजपा के भरत सिंह के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी सपा ने उन्हें राज्यसभा भेजा। उनका कार्यकाल वर्ष 2020 तक था, लेकिन बताया जाता है कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में नीरज शेखर बलिया संसदीय सीट से चुनाव ल...