कन्नौज, मई 21 -- कन्नौज। जवाहर कक्ष में गुरुवार को भारत दूरसंचार क्रांति के जनक पंचायती राज के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक नारायण मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल के दौरान कन्नौज में तमाम विकास कार्य कराए गए। एफएफडीसी की स्थापना, यूपीटी की स्थापना, मेंहदीघाट पुल का निर्माण, लाख बहोसी पक्षी बिहार का निर्माण समेत अन्य कार्य कराए गए। कहा कि भाजपा के शासनकाल में जिले का विकास शून्य हो गया है। कहा कि भाजपा से जनता पूरी तरह ऊब चुकी है। इस मौके पर पंकज कश्यप, छोटालाल कश्यप, महेश सक्सेना, ऋषि सक्सेना, चांद खां, ज्योति पाल, बबिता शर्मा, आरआर वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : पुण्यतिथि पर याद आए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी यह भी पढ़ें- नासरीगंज: पुण्यतिथि पर कांग्रे...