पूर्णिया, दिसम्बर 24 -- हरदा, एक संवाददाता। हरदा क्षेत्र के विद्यालयों और महाविद्यालयों में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पीएसडी कॉलेज हरदा के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार पार्वती, मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदा के प्रधानाध्यापक शमीम अख्तर, पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार, विवेक कुमार, मदन, आदर्श मध्य विद्यालय हरदा के प्रधानाध्यापक राज किशोर यादव, मध्य विद्यालय उफरैल की राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत प्रधानाध्यापिका अर्चना, मध्य विद्यालय बैगना के प्रधानाध्यापक दिनेश पासवान सहित पूर्णिमा, विकास कुमार, चंदन कुमार, मनोज कुमार, प्रो. डॉ. अजय कुमार और प्रो. अमित कुमार ने स्व. चौधरी चरण सिंह के तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उनके जीवन एवं योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों और छात्रों ने ...