दुमका, दिसम्बर 23 -- दुमका, प्रतिनिधि। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से दुमका भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने जिला स्तरीय टीम का गठन किया है। जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने अंजुला मुर्मू को सुशासन दिवस के लिए जिला संयोजक, गुंजन मरांडी, बिमान सिंह एवं संतोष सोरेन को सह संयोजक, जबकि नवल किस्कू को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। इसी क्रम में सोमवार को दुमका परिसदन में कार्यक्रम के जिला संयोजक अंजुला मुर्मू की अध्यक्षता में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 24 दिसंबर को म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.